पुलिस अधिकारी और महिला आयोग अध्यक्ष के बीच तीखी नोकझोंक, बोली- बाहर निकल…

हरियाणा। सोशल मीडिया में एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जिसमें एक महिला पुलिस अधिकारी और महिला आयोग के अध्यक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हो रही है। इतना ही नहीं इसके बाद महिला आयोग की अध्यक्ष ने पुलिस अधिकारी को फटकार लगाते हुए कहा कि बाहर निकल… तेरी डिपार्टमेंटल इंक्वायरी होगी और यह कहते हुए महिला अधिकारी को कक्ष से बाहर निकलवा दिया।

दरअसल, यह मामला हरियाणा के कैथल का है। यहां कैथल में राज्य महिला पैनल की प्रमुख रेणु भाटिया की पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक चल रही थी। इसी दौरान वैवाहिक विवाद के एक मामले को लेकर हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया और एक महिला पुलिस अधिकारी के बीच तीखी नोकझोंक हुई। बहस के बाद पैनल प्रमुख ने पुलिसकर्मी को बाहर निकलने के लिए कहा और विभागीय जांच शुरू करने की चेतावनी दी। यह मामला शुक्रवार का बताया जा रहा है।जानकारी के अनुसार, प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेने पहुंची महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया एक मामले में सुनवाई कर रहीं थी। तभी उन्होंने जांच कर रही महिला पुलिसकर्मी से पीड़ित लड़के की मेडिकल रिपोर्ट के संबंध में जानकारी मांगी। जब महिला पुलिसकर्मी ने कोई जवाब नहीं दिया तो उन्होंने सख्त लहजे में उसे गेट आउट कह दिया।

वीडियो में भाटिया महिला पुलिस अधिकारी से कह रही हैं कि आप आदमी को जोर से थप्पड़ मार सकते थे। आपने लड़की की तीन बार जांच कराई। बाहर निकलो… तुम्हारे खिलाफ विभागीय जांच होगी। जब अधिकारी ने विरोध किया, तो महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि उसने महिला की तीन बार चिकित्सकीय जांच की, लेकिन पुरुष की नहीं। जैसे ही अधिकारी ने जवाब देने की कोशिश की तो रेनू भाटिया ने एसएचओ को उसे बाहर ले जाने का निर्देश दिया।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *