यहां मिल रहा घर बैठे 10 लाख रुपये कमाने का मौका, जल्दी करें कहीं चूक न जाए ऑफर

नई दिल्ली। रिलायंस जियो ने कुछ ही सालों में पूरे देशभर में अपनी एक मज़बूत पकड़ बना ली है। इसके चलते जियो भारत की सब से मशहूर और लोकप्रिय टेलीकॉम कंपनी बन चुकी है। जल्द ही जियो देशभर में अपनी 5G सेवाएं लॉन्च करने जा रही है। इसका लोग बहुत ही बेसब्री से इंतजार भी कर रहे हैं। जियो ने हाल ही में अपनी 6वीं सालगिरह मनाई है और इस सालगिरह को यादगार करने के लिए जियो ने अपने ग्राहकों के लिए एक नए ऑफर की घोषणा की है। अगर आप जियो के उपभोक्ता हैं तो आप भी इस ऑफर का भरपूर लाभ उठा सकते हैं। आइये जानते हैं क्या है यह जियो का खास ऑफर।

 

हाल ही में कंपनी ने अपने ट्वीट के जरिए इस ऑफर का एलान किया है। जियो ने अपनी 6वीं सालगिरह के उपलक्ष्य में सभी उपभोक्ताओं को 6 से 11 सितंबर तक रोज़ाना 10 लाख रुपए जीतने का मौका देने की घोषणा की है। जियो के इस 6 दिन के रिचार्ज धमाका ऑफर (6 Days Recharge Dhamaka Offer) के तहत आप 6 से 11 सितंबर तक के बीच में अगर 299 रुपए या उस से ज़्यादा का रिचार्ज करवाते हैं तो आप 10 लाख रुपये तक का इनाम जीतने के योग्य बन सकते हैं। यह ऑफ़र देश भर के सभी ग्राहकों के लिए लागू है। हालांकि तमिल नाडू के ग्राहक इस ऑफ़र का लाभ नहीं उठा सकेंगे।

अगर आप भी एक जियो के उपभोक्ता हैं तो यह आपके लिए ढेरों पैसे कमाने का एक बेहद सुनहरा मौका साबित हो सकता है। इस मौके का लाभ उठा कर आप बिना किसी मेहनत के घर बैठे ढेरों पैसे कमा सकते हैं। हालांकि यह ऑफ़र कुछ ही दिनो के लिए वैध है तो आप को इस का लाभ जल्द उठाना होगा।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *