राजधानी में पति,पत्नी के बीच विवाद होने पर पत्नी ने की पति की हत्या,महिला गिरफ्तार…

रायपुर – राजधानी में पत्नी ने अपने पति की हत्या कर दी। मृतक युवक पत्नी पर चरित्र संदेह करता था और इसी बात को लेकर आये दिन दोनों का विवाद होता रहता था। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना अमलीडीह थाना राजेंद्र नगर की है।. जानकारी के मुताबिक, अमलीडीह सेंट जोशफ कॉलोनी में प्लॉट नंबर 16 में सुरेंद्र साहू 30 वर्ष अपनी पत्नी मिनी साहू 30 वर्ष के साथ रहता था।

2 वर्ष पूर्व ही दोनों ने सामाजिक विवाह किया था। बताया जा रहा है कि दोनों का आये दिन विवाद होता रहता था। मृतक सुरेंद्र साहू पत्नी मिनी साहू के चरित्र पर संदेह करता था और इसी बात को लेकर दोनों का विवाद होता रहता था। आज सुबह भी इसी बात को लेकर विवाद हुआ था। देखते ही देखते हाथापाई की नौबत आ गई और फिर पत्नी ने घर मे पड़े लोहे के रॉड से उसके सिर पर हमला कर दिया। इस हमले में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने आरोपिया महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *