सोनाली फोगाट मर्डर केस में बड़ा अपडेट…गोवा पुलिस अब CBI को सौंपेगी केस

पणजी: बीजेपी नेता और टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट हत्या मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल गोवा पुलिस ने सोनाली फोगाट हत्या के मामले को सीबीआई को सौंपने का निर्णय लिया है। बता दें कि इससे पहले गोवा पुलिस मामले की जांच कर रही थी। पुलिस ने अब तक सुधीर सांगवान समेत 5 आरोपी गिरफ्तार किए थे।

भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट की गोवा के एक रेस्टोरेंट में 23 अगस्त को मौत हुई थी। उन्हें रेस्टोरेंट से अस्पताल पहुंचाया गया था। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। अभी तक इस मामले में गोवा पुलिस ने सोनाली के पीए सुधीर सांगवान और उसके साथ सुखविंदर को गिरफ्तार किया है। वहीं अब सोमवार को गोवा सरकार ने इस मामले को सीबीआई को सौंपने का फैसला किया है।

गौरतलब है कि सोनाली फोगाट का परिवार लगातार सीबीआई जांच की मांग कर रहा था। इस मामले में रविवार को खाप पंचायत हुई थी, जिसमें इस केस को सीबीआई को सौंपने की मांग की गई थी।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *