टी20 विश्व कप के भारतीय टीम का ऐलान, जसप्रीत बुमराह, हर्षल पटेल समेत इन खिलाड़ियों को मिला मौका

नई दिल्ली: टी 20 विश्व कप 2022 के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने 15 खिलाड़ियों का चयन किया है। गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल की वापसी हुई है।

ICC T-20 World Cup 2022 के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल और अर्शदीप सिंह।

बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 16 अक्टूबर से हो रही है। इस बार टूर्नामेंट की मेजबानी ऑस्ट्रेलिया को मिली है। इस प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें भाग ले रही है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *