चौक में हैण्डल लॉक को तोडकर स्कूटी वाहन चोरी

बागबाहरा : थाना अंतर्गत वार्ड नं 08 गुरूद्वारापारा जवाहर चौक में हैण्डल लॉक को तोडकर स्कूटी वाहन चोरी, जिसपर मामला दर्ज किया गया है. अमित सिंह छाबडा ने पुलिस को बताया कि वार्ड नं 08 गुरूद्वारापारा जवाहर चौक बागबाहरा का रहने वाला है।

रेल्वे स्टेशन के पास, मेन रोड बागबाहरा में स्थित भारत क्लाथ सेन्टर का संचालक है। वह प्रतिदिन घर से दुकान अपने वाहन स्कूटी क्रमांक CG 06 GA 8713 से आना जाना करता है। उक्त स्कूटी को अपने घर के बाहर हैण्डल लॉक कर खडा करता है।
रोज की भांति 12 अगस्त 2022 के रात्रि करीब 08:30 बजे दुकान से घर आकर स्कूटी क्रमांक CG 06 GA 8713 को NH 353 मेन रोड, घर के सामने हैण्डल लॉक कर, खडा कर, अपने घर अन्दर चला गया।
13 अगस्त 2022 के सुबह करीब 08:00 बजे घर के बाहर निकला तो देखा कि उसकी स्कूटी क्रमांक CG 06 GA 8713 वहां पर नही थी। उसके घर के सामने छाबडा टेन्ट हाऊस के सीसीटीव्ही कैमरा को चेक किया तो देखा कि रात्रि करीब 22:55 बजे कोई अज्ञात व्यक्ति द्वाराउसकी सफेद रंग की स्कूटी क्रमांक CG 06 GA 8713 पुरानी इस्तेमाली कीमती करीब 10,000 रूपये के हैण्डल लॉक को तोडकर चोरी कर ले गया है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के विरूद्ध अपराध धारा 379-IPCअपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *