शर्मनाक : गर्भवती महिला से गैंगरेप के बाद गर्भपात, 3 माह का भ्रूण लेकर SSP दफ्तर पहुंचे परिजन

उत्तरप्रदेश। बरेली में शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां गर्भवती महिला के साथ गैंगरेप के कारण उसका गर्भपात हो गया। घटना के बाद पीड़ित महिला के परिजन 3 माह के भ्रूण को लेकर एसएसपी ऑफिस पहुंच गए, जिसके बाद पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर गांव के ही 3 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

दिल दहला देने वाली वारदात यहां के विशारतगंज थाना क्षेत्र की है। घटना के बाद से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। वारदात के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए हैं। पीड़िता के परिजन उसके तीन माह के भ्रूण को लेकर पुलिस थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। परिजनों का कहना है कि महिला अस्पताल में भर्ती है उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जबकि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। परिजनों ने पुलिस पर कोई कार्रवाई नहीं करने का भी आरोप लगाया और कहा कि तीनों आरोपी उन पर मुकदमा वापस लेना का दबाव बना रहे हैं और धमकी दे रहे हैं।

पुलिस ने मामले में 3 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस की जांच में गांव के खेत में उड़द तोड़ने को लेकर विवाद सामने आया है। इस प्रकरण में एक बार समझौता भी हो चुका है। महिला का कोर्ट में बयान कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश थाना बिशारतगंज पुलिस को दिए गए हैं।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *