10 दिन बाद फिर राजधानी में छाया जल संकट…34 टंकियों में नहीं भरा पानी…जानें वजह

रायपुर। आज सुबह से ही लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। जानकारी मिली हा कि आज राजधानी में निगम के नलों में पानी नहीं आया है। जिसके कारण सुबह से ही शहर में जल संकट छाया हुआ है।

दरअसल, विद्युत पोल के गिरने से इंटेक वेल शुरू नहीं हो पाया है। बताया गया कि वाहन की टक्कर से विद्युत पोल गिर गया है। जिस वजह से शहर की 41 में 34 टंकियों में पानी नहीं भर पाया। इस वजह से एक वाहन चालक की गलती से पूरे शहर को पानी नहीं मिला पाया। वहीं अधिकारियों का कहना है कि शाम तक ही जलापूर्ति हो पाएगी।

बता दें इससे पहले 14 सितम्बर को भी शहर के कई इलाकों में पानी की सप्लाई बाधित था। करीब 35 टंकियों से पानी की सप्लाई नहीं की थी।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *