पुलिस द्वारा स्कूली छात्रों को अभिव्यक्ति ऐप के संबंध में दी गई विस्तृत जानकारी

 जांजगीर-चांपा: मुख्यमंत्री  द्वारा प्रारंभ किये गये अभियान हमर बेटी हमर अभिमान के तहत दिनांक 24.09.22 को सांदीपनी विज्ञान संस्थान महाविद्यालय रोहदा में राष्ट्रीय स्वयं सेवक के स्थापना दिवस समारोह में महाविद्यालय बालिकाओं को उनके स्कूल कालेज जाकर स्कूली, कॉलेज की छात्रो, महिलाओं के ऊपर घटित होने वाले अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु तथा होने वाले घटनाओं से निपटने के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूक कर स्कूली छात्राओं को अभिव्यक्ति एप के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

साथ ही छात्राओं को महिला संबंधित अपराध गुडटच बैडटच विभिन्न सोशल साइट्स के संबंध में बारीकी से जानकारी दी गई
उक्त कार्यक्रम में लगभग 200 छात्र छात्राएं उपस्थित रहे जिन्हें अभिव्यक्ति ऐप डाऊनलोड करने हेतु निर्देशित किया गया।
स्कूली छात्राओं को महिला अभिव्यक्ति ऐप के संबंध में निरीक्षक सुनीता नाग बंजारे, म.आर. अभिलाषा साहू, आर. दिनेश महंत द्वारा जानकारी दी गई।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *