फिल्टर प्लांट में विघुत आपूर्ति ठप्प होने के कारण,10 लाख से अधिक लोग रहे प्यासे…

 रायपुर : फिल्टर प्लांट में विघुत आपूर्ति ठप्प होने के कारण रायपुर शहर की सभी टँकीयां सुबह खाली रह गई लगभग 10 लाख से अधिक नागरिकों को पानी नही मिल पाया। भाजपा पार्षद दल के प्रवक्ता मृत्युंजय दुबे ने नगर निगम प्रशासन और महापौर पर आरोप लगाते हुए कहा है कि पिछले 2 माह में 4 से अधिक बार रायपुर शहर की लाखों जनता टँकी खाली रहने के कारण प्यासी रह गई।

अधिकारियों ने बताया है कि महादेव घाट भाठागांव रोड में कहीं विघुत का पोल गिर जाने के कारण फिल्टर प्लांट में विघुत आपूर्ति रात 10 बजे से सुबह 4 बजे तक बाधित रही । प्रवक्ता एवं पार्षद मृत्युंजय दुबे ने नगर निगम प्रशासन और महापौर से जवाब चाहा है कि 1 खम्भा गिरने के कारण 10 लाख से अधिक जनता प्यासी रह जाती है। छत्तीसगढ़ राज्य की राजधानी और स्मार्ट सिटी में 1 खम्भा खड़ा करने के लिए 6 घण्टा से अधिक समय लग जाता है । यह घटना नगर निगम और बिजली विभाग की कार्य क्षमता की पोल खोलता है।

नगर निगम की सामान्य सभा मे विपक्षी पार्षदों ने कांग्रेस के महापौर से अनेकों बार फिल्टर प्लांट की विघुत व्यवस्था को भूमिगत केबल लाइन करने की माँग रखते रहें हैं । लेकिन आज तक फिल्टर प्लांट की विघुत व्यवस्था को स्मार्ट बनाने के लिए कांग्रेस के महापौर गम्भीर नही रहे। इसलिए साल में कई बार विघुत आपूर्ति ठप्प होने के कारण शहर की टँकीयां खाली रह जाती है और लाखों नागरिकों को नलों से पानी नही मिल पाता है ।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *