शोरूम के पीछे युवक की मिली लाश, इलाके में फैली सनसनी

रायपुर : यह मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है। राजधानी रायपुर के सरोना स्थित JAGUAR शोरूम के पीछे युवक की हत्या कर दी गई है। इलाके में युवक की लाश मिलने से   फैल गई है। लाश मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक की टीम मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर आरही है।

मिली जानकारी के अनुसार, जगुआर शोरूम के पीछे युवक की हत्या कर दी गई है। घटना स्थल पर मिली युवक की लाश देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है की युवक की सर पर लोहे की भारी वस्तु से वार कर उसकी नृशंस हत्या की गई है।

हत्यारे ने युवक की पहचान छुपाने के उद्देश्य से किसी ज्वलनशील पदार्थ से युवक का चेहरा जला दिया है। मृतक की पहचान छोटन यादव निवासी भैंसथान सरोना के रूप में हुई है। मृतक ऑटो चलाने का करता काम था। फिलहाल, हत्या का कारण अज्ञात है। मामले में पुलिस और FSL की टीम जांच कर रही है। शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज जा रहा है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *