सड़क हादसे में तीन छात्रों की मौत, परीक्षा देकर घर लौट रहे छात्रों को तेज रफ्तार बस ने लिया चपेट में

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक सड़क हादसे में तीन छात्रों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि 12वीं कक्षा के छात्र परीक्षा देकर वापस घर लौट रहे तीन छात्रों की दर्दनाक सड़क हादसे में उनकी जान चली गई। तीनों छात्र एक ही बाइक में सवार होकर घर लौट रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार बस ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। यह घटना दुर्ग जिले के धमधा थाना क्षेत्र की है। हादसे में जान गवाने वाले तीनों छात्र कक्षा 12वीं के थे और धमधा देवरी गांव के निवासी थे। वहीं इस मामले में पुलिस ने बस ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार, देवरी निवासी दीपक साहू, कोमल साहू और चंद्रशेखर साहू तीनों एक ही बाइक में सवार होकर धमधा शासकीय स्कूल में तिमाही परीक्षा देने गये थे। परीक्षा देकर शाम 5 बजे सभी एक ही बाइक में सवार होकर लौट रहे थे। इस दौरान नवागांव के पास बेमेतरा से दुर्ग आ रही तेज रफ्तार बस ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में दो छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक अन्य छात्र को गंभीर हालत में दुर्ग जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।

इस हादसे के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर इसकी जानकरी परिजनों को दी। वहीं बस ड्रायवर को हिरासत में ले लिया गया है। और पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *