CG Breaking : अज्ञात बीमारी से 4 लोगों की मौत, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

सुकमा। जिले में एक अज्ञात बीमारी से 4 ग्रामीणों की मौत हो गई है. इस मौत ने एक बार फिर स्वास्थ्य विभाग को सकते में डाल दिया है. मौतों से जिले में हड़कंप मच गया है।जानकारी के मुताबिक प्रशासन ने आनन फानन में मेडकिल टीम रवाना किया है. बताया जा रहा है कि ये मौतों का सिलसिला सुकमा जिले के रेगड़गट्टा के बाद अब रंगाईगुड़ा में जारी है।लोगों में दहशत का माहौल है। प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक सूचना मिलते ही मेडिकल टीम ( medical team)रवाना हो गई है।5 लोगों में लक्षण मिले हैं. इलाज के लिए उन्हें अस्पताल लाया गया है।जहां इलाज जारी है. वहीं कलेक्टर हरिस एस ने कहा कि मामले पर शासन-प्रशासन मुस्तैदी से नजर बनाए हुए है ।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *