मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने निवास में विजयादशमी पर्व के पावन अवसर पर की शस्त्र पूजा

रायपुर : विजयादशमी पर्व  पर उपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों सहित प्रदेशवासियों को विजयादशमी पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास में विजयादशमी पर्व के पावन अवसर पर शस्त्र पूजा की।

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि दशहरा का पर्व असत्य पर सत्य की जीत, अंधकार पर प्रकाश की जीत और अधर्म पर धर्म की जीत का पर्व है। यह पर्व हमें अपने अहंकार तथा बुराई को समाप्त कर अच्छाई तथा सत्य की राह पर चलने की सीख देता है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *