विधायक कार्यालय जगदलपुर में आयोजित महा भंडारे में शामिल हुए प्रभारी मंत्री कवासी लखमा…

जगदलपुर  : विधायक कार्यालय जगदलपुर में आयोजित महा भंडारे में शामिल हुए प्रभारी मंत्री कवासी लखमा विधि विधान से पूजा अर्चना कर माता के महा भंडारे का शुभारंभ किया अमेरिका से आए हुए टूरिस्टों समेत विभिन्न साधू संतो ने प्रसाद ग्रहण कर माता के भंडारे का आनन्द उठाया ।

 

सुबह 11 बजे से आरंभ हुए भंडारे में शाम 6 बजे तक हजारों लोगों ने भोग प्रसाद ग्रहण किया ।

हजारों लोगों ने विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के कार्यालय मिताली चौक ( मां दं।तेश्वरी मार्ग ) पर आयोजित महा भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।

नवरात्र एवं बस्तर दशहरा पर्व के अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव (नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग) रेखचंद जैन के द्वारा विधायक कार्यालय के सामने महा भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश के माननीय मंत्री आबकारी एवं उधोग विभाग एवं बस्तर जिला प्रभारी मंत्री कवासी लखमा जी ने पहुंच कर विधि विधान से पूजा अर्चना की एवं माता का प्रयास वितरित किया

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *