Ind Vs Sa: अफ्रीका गेंदबाजों की कुटाई करने वाले संजू सैमसन को बनाया गया इस टीम का कप्तान

नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेट टीम भले ही दक्षिण अफ्रीका से पहले मैच में चारों खाने चित हो गई, लेकिन संजू सैमसन ने बल्लेबाजी कर सबका दिल जीत लिया। संजू सैमसन की बल्लेबाजी की रात से ही सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है। भारत के पूर्व सीनियर खिलाड़ियों ने भी उनकी तारीफों के पुल बांधे हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ संजू सैमसन की जबरदस्त 86 रन की पारी के बाद अब एक बड़ी जिम्मेदारी मिली है। संजू सैमसन को अब आगामी सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी के बाद केरल टीम की कप्तानी मिल गई है। उनके नेतृत्व में केरल की टीम सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी खेलेगी। वहीं केरल का उप कप्तान बेबी को नियुक्त किया गया है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *