Helicopter Ride : मेधावी छात्रों की हेलीकॉप्टर यात्रा, मुख्यमंत्री बघेल ने तस्वीर शेयर कर कहा – देखिए, बच्चे कितने खुश हैं!

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मेधावी छात्रों को आज हेलीकॉप्टर राइड कराई गई। हेलीकॉप्टर राइड करने वाले बच्चों में भारी उत्साह देखने को मिला।

हेलीकॉप्टर की जॉयराइड से लौटने के बाद मेधावी छात्रा अंजुम ने बताया कि बहुत एक्साइटमेंट था, बहुत मजा आया, मैंने आज हेलीकॉप्टर की राइड की, मुख्यमंत्री को बहुत बहुत धन्यवाद।

सीएम भूपेश बघेल का ट्वीट – 𝗛𝗲𝗹𝗶𝗰𝗼𝗽𝘁𝗲𝗿 𝗥𝗶𝗱𝗲🚁

देखिए, बच्चे कितने खुश हैं! हमने वादा किया था कि 10वीं और 12वीं के टॉपर बच्चों को हम हेलीकॉप्टर राइड कराएँगे। आज इसकी शुरुआत हो गयी है। कक्षा 10वीं और 12वीं के 125 छात्र-छात्राएं लेंगे हेलीकॉप्टर जॉयराइड का आनंद।

 

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *