मिड डे मील में मिला उबला हुआ मेंढक, स्कूल में मचा हड़कंप; जांच के आदेश

बिहार। प्रदेश के बक्सर जिले में शिक्षा व्यवस्था की खराब हालत की तस्वीर सामने आई है। जिले के आचार्य नरेंद्र देव विद्यालय में मिड डे मील में उबला हुआ मेंढक मिला है। बताया जा रहा है कि जब बच्चों को मिड डे मील का भोजन परोसा गया तो उसमें मेंढक मिला। इसकी जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार बच्चों के दोपहर में स्कूल के प्रधानाध्यपक ने मध्याह्न भोजन के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मोहम्मद नजेश अली को सूचना दी कि बच्चों के भोजन में मेंढ़क मिला है। जिसके बाद अभिभावकों को सूचित कर दिया गया है कि बच्चों को मेडिकल ऑब्जर्वेशन में रखना है। कोई भी दिक्कत हो तो तत्काल कॉल करेंगे। भोजन स्कूल में एनजीओ की तरफ से मुहैया कराया जाता है फिर भी यह एक अति गंभीर मामला है। इसकी जांच कर दोषियों के विरुद्ध जरूर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल राहत की बात यह है कि कोई बच्चा बीमार नहीं हुआ है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *