CG CRIME : युवक पर बीच सड़क तलवार से हमला, अस्पताल में मौत; आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। जिले में 26 साल के युवक पर आरोपियों ने बीच सड़क पर तलवार से जानलेवा हमला कर दिया। हमला के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। पूरी घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के पास की है।

जानकारी के मुताबिक दुर्ग के राजीव नगर निवासी विजय चंद्राकर(26 साल) पिता तुलाराम चंद्राकर 8 अक्टूबर की रात 11:30 बजे स्कूटी से अपने घर जा रहा था। वह जैसे ही परमेश्वरी स्कूल के पास पहुंचा उसे तीन लड़कों सागर गुप्ता (23 साल) और शंकर साहू (24 साल) सहित एक नाबालिग लड़के ने रोक लिया। तीनों ने पुराने विवाद व पैसे के लेन देन को लेकर विजय से झगड़ा करना शुरू कर दिया। तीनों ने डंडा, राड और तलवार लेकर उसके ऊपर हमला कर दिया। विजय जान बचाने के लिए चिल्लाता रहा, लेकिन आरोपियों ने उसे तलवार से काट दिया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके जांच शुरु कर दी है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *