राज्यपाल अनुसुईया उइके ने सरकार के पक्ष में दिया बड़ा बयान

बिलासपुर : राज्यपाल अनुसुईया उइके का सरकार के पक्ष में बड़ा बयान आया है. राज्यपाल ने तारीफ करते हुए कहा कि सरकार अच्छा काम कर रही है. इसके साथ ही राज्यपाल ने सरकार की योजनाओं की भी तारीफ की.

जिला न्यायालय परिसर में अधिवक्ता संघ का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया था. आयोजन के बाद मीडिया से चर्चा में कहा कि उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अच्छा काम कर रही है. गोधन जैसे अच्छी-अच्छी योजनाएं लेकर आई है. कुछ कमियां रहती है, तो मैं सरकार का ध्यान आकर्षित कराती हूं. वहीं आरक्षण के विषय पर कहा कि सरकार प्रयास कर रही है. इस पर सुप्रीम कोर्ट से स्टे लाकर आगे की प्रक्रिया पूरी करने की बात कही है.

कार्यक्रम में राज्यपाल अनुसुईया उइके के अलावा हाईकोर्ट के जस्टिस पी सेम कोशी, न्यायाधीश, हाईकोर्ट के महाधिवक्ता, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सांसद अरुण साव, पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक, मेयर रामशरण यादव के अलावा अधिवक्ता और जिले के आला अधिकारी मौजूद थे.

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *