तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर, पिता-बेटी सहित 3 की मौत

कोरबा। तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आने से बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि मां-बेटे को गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि बाइक में सवार होकर 5 लोग जा रहे थे तभी यह हादसा हो गया।

जानकारी के मुताबिक विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा अंतर्गत ग्राम खुज्जीपारा बाला का रहने वाला राजा मरपच्ची (उम्र 27 वर्ष) रविवार को अपनी पत्नी कौशिल्या बाई (उम्र 25 साल), पुत्री सोनिया (उम्र छह साल), ढाई साल के पुत्र सुमित और अपने रिश्ते के भाई कुष्ण कुमार गोंड़ उम्र 24 साल के साथ बाइक से अपने ससुराल जा रहा था। गुरसिया-जटगा मार्ग पर ग्राम सलिहांभाठा के पास सामने से आ रही बोलेरो ने बाइक को टक्कर मार दिया। सभी सड़क पर गिर गए। घटनास्थल पर राजा मरपच्ची, सोनिया और कृष्ण कुमार गोंड़ की मौत हो गई। घटना में कौशिल्या और उसके मासूम पुत्र सुमित को गंभीर चोटें आई है। दोनों को पोड़ी उपरोड़ा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने बांगो थाना में केस दर्ज किया है। बाइक को ठोकर मारने वाली बोलेरो की तलाश पुलिस कर रही है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *