पाली क्षेत्र के चैतुरगढ़ जंगल में आधा करोड़ के जुआ पकड़ाये जाने का हल्ला, 20 मोटरसाइकिल 3 कार जप्त

छत्तीसगढ़/कोरबा :- कोरबा जिले के पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत चैतुरगढ़ के जंगल में देर शाम जिले के क्राइम ब्रांच की टीम ने मारा छापा, सूत्रों ने दावा किया है कि फड से 57 लाख रुपए जप्त किए गए हैं जिसका पाली क्षेत्र में हल्ला है, सूत्रों ने यह भी दावा किया है कि एक कांग्रेस के बड़े नेता द्वारा इस जुआ के फड को चलाया जा रहा था, जो आदतन है, जुआ के फड़ का वीडियो भी सूत्रो के पास मौजूद है, पाली क्षेत्र में वायरल मैसेज के अनुसार इस फड में जाने-माने नेताओं से लेकर आदतन जुआड़ी भाग्य आजमा रहे थे, टीम की छापामार कार्रवाई में कई जाने-माने लोग गिरफ्त में भी आए हैं, बता दें कि वर्तमान में तेजतर्रार एसपी उदय किरण कुछ दिन के लिए प्रभार पर हैं, और उनकी नजरों से गलत कार्य करने वाले बच नहीं सकते, हालांकि पुलिस की ओर से साइबर सेल प्रभारी कृष्णा साहू ने देर रात एक मैसेज जारी करते हुए 15 जुआरियों से 3 लाख 10 हजार नगदी और 3 कार 20 मोटरसाइकिल जप्त किए जाने की सूचना दी है, लेकिन इतनी भारी मात्रा में जुआरियों के वाहन जप्त पुलिस के बताएं आंकड़े लोगों को हजम नहीं हो रहे ।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *