छत्तीसगढ़ में हो रहे बड़े भ्रष्टाचार के रैकेट का पोल ईडी के प्रेस नोट ने खोला

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में पिछले दिनों ईडी ने छापेमार कारर्वाई की थी। अब इस मामले में भाजपा ने पत्रकारवार्ता कर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। सरगुजा भाजपा के द्वारा एक पत्रकार वार्ता रखी गई जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर ने कहा कि छत्तीसगढ़ में सरकार के संरक्षण में जिस प्रकार के भ्रष्टाचार हो रहा है उसे ईडी ने बेनकाब कर दिया है। नकद, ज्वेलरी और भ्रष्टाचार के सारे सबूत मिलने के बाद भी कांग्रेस द्वारा अधिकारियों की पैरवी छत्तीसगढ़ के इतिहास का काला अध्याय के रूप में याद रखा जाएगा।

उन्होंने कहा कि ईडी के प्रेस नोट ने छत्तीसगढ़ में हो रहे बड़े भ्रष्टाचार के रैकेट की पोल खोल दी है। हम सब ने कभी सोचा भी नहीं था कि कांग्रेस के शासन में छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़ के आदिवासियों का, किसानों का, आम जनता का मेहनत का पैसा, भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ाया जाएगा। एक तरफ सरकारी योजनाओं को देने के लिए सरकार के पास पैसे नहीं है और दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ में सरकारी संरक्षण में भ्रष्टाचार ने अपनी सारी से सीमाएं लांघ दी हैं। यह छत्तीसगढ़ के इतिहास के लिए एक काला अध्याय है। पत्रकार वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष लल्लन प्रताप सिंह, त्रिलोक कपूर कुशवाहा, भाजपा संवाद प्रमुख संतोष कुमार दास, अभिमन्यु गुप्ता, आलोक दुबे, रूपेश दुबे सहित अन्य उपस्थित थे।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *