जानिए क्यों कांग्रेसियों ने अपने ही विधायक पर लगाया आरोप

कबीरधाम। पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में ही पंडरिया विधायक ममता चंद्राकर के ऊपर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने गंभीर आरोप लगाया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा समर्पित लोगों को सेवा सहकारी समिति के प्रशासकीय अधिकारी बनाने का आरोप लगाया है। विधायक ममता चंद्राकर की शिकायत के साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं के सहयोग व कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपेक्षा करने की शिकायत मंत्री मोहम्मद अकबर व जिला अध्यक्ष नीलकंठ चंद्रवंशी से की गई। पंडरिया विधानसभा के दामापुर क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी से इस्तीफा देने की बात कही।

लगातार विधायक ममता चंद्राकर के द्वारा उपेक्षा किया जा रहा है। जिसके कारण कार्यकर्ता हताश व निराश है आज दामापुर के सेक्टर प्रभारी शिव कुमार चौहान अपने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ सर्किट हाउस में मंत्री मो अकबर व जिला अध्यक्ष से अपनी आपबीती बताई। साथ ही विधायक ममता चंद्राकर की शिकायत किया गया।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *