राष्ट्रीय एकता दिवस पर स्कूली बच्चों के साथ कलेक्टर, एसपी एवं अन्य अधिकारियों के साथ दौड़ा गरियाबंद

गरियाबंद : पूरा देश आज सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मना रहा है. इसी क्रम में गरियाबंद में भी इस मौके पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. बता दें कि जिले के गांधी मैदान से “एकता के लिए दौड़” का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थी, खिलाड़ी, स्काउट गाइड, जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी और स्थानीय नागरिक शामिल हुए.भारत सरकार के निर्देशानुसार जिले में 31 अक्टूबर को स्व. सरदार वल्लभ भाई पटेल की जन्म तिथि राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि राष्ट्रीय संकल्प दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर जिला मुख्यालय में समाज के विभिन्न वर्गों के साठक बच्चों को शामिल करते हुए रन फार यूनिटी दौड़ का आयोजन किया गया और राष्ट्रीय एकता की शपथ ली गई।


खेल एवं युवा कल्याण विभाग एवं जिला प्रशासन एवं नगर पालिका के सहयोग से दौड़ का आयोजन सुबह 7 बजे से गांधी मैदान से किया गया। कलेक्टर प्रभात मलिक और एसपी अमित तुकाराम काम्बले ने रन फार यूनिटी दौड़ को झंडी दिखाकर रवाना किया और प्रतिभागियों के साथ दौड़ में शामिल हुए। दौड़ में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रेश सिंह ठाकुर , जिला पंचायत सीईओ रोक्तिमा यादव पार्षद गण सीएमओ नगर पालिका टामसन रात्रे पार्षद गण, अधिकारियों एवं छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

रन फार यूनिटी दौड़ के प्रारंभ में कलेक्टर प्रभात मलिक एवं पुलिस अधीक्षकअमित तुकाराम काम्बले जिला पंचायत सीईओ रोक्तिमा यादव की मौजूदगी में सभी लोगों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर ये रहे उपस्थित- कलेक्टर प्रभात मालिक् पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम कांबले अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रेश सिंह ठाकुर , जिला पंचायत सीईओ रोक्तिमा यादव, नपा उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोनटेके आसिफ़ मेमन श्रीमति विमला बाई साहू रितिक सिन्हा टिंकु  ठाकुर नगर पालिका सीएमओ टामसन रात्रे जितु सेन गिरीश शर्मा’

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *