मैट्स यूनिवर्सिटी की फर्जी डिग्री मामले में जांच शुरू,छत्तीसगढ़ हाइकोर्ट में याचिका दाखिल होने के बाद विश्वविद्यालय नियामक आयोग ने की जांच तेज…

रायपुर  : रायपुर में मैट्स यूनिवर्सिटी फर्जी डिग्री मामले मे सीबीआई जांच की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ हाइकोर्ट में जनहित याचिका लगने के बाद इस मामले की जांच शुरू हो गई है ।छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालय नियामक आयोग ने इस मामले में शिकायतकर्ता और याचिकाकर्ता संजीव अग्रवाल को अपना बयान देने के लिए 4 नवंबर को बुलाया है वही मैट्स यूनिवर्सिटी को भी अपना पक्ष रखने के लिए विश्वविद्यालय नियामक आयोग ने मौका दिया है।

हालांकि इस मामले की की सीबीआई जांच की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ हाइकोर्ट के लगातार नोटिस के बाद भी मैट्स और ISBM यूनिवर्सिटी हाइकोर्ट में अपना जवाब नही दे रहे हैं। मैट्स यूनिवर्सिटी पर जहां एक विधायक विनय जायसवाल की DCA की एक डिग्री बिना किसी परीक्षा के बेक डेट में पैसा लेकर जारी करने के आरोप है वही ISBM विश्वविद्यालय ने रायपुर सेंट्रल जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे एक कैदी की DCA की डिग्री बेक डेट में जारी कर दी थी। ISBM यूनिवर्सिटी की जांच में राज्य शासन को गंभीर अनियमितता मिली और  वही मैट्स विश्विद्यालय की जांच जारी है।


इस मामले में शिकायतकर्ता और याचिकाकर्ता संजीव अग्रवाल ने अपनीं जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग भी की है। संजीव अग्रवाल पर 3 माह पहले एक महिला ने छेड़छाड़ का आरोप भी लगाया था जो बाद में उनके खिलाफ पुलिस जांच के दौरान एक षड्यंत्र निकला। संजीव अग्रवाल के कहना है कि   “” जब से मैने कोर्ट में मैट्स और ISBM  विश्वविद्यालय में चल रहे डिग्रीयों के फर्जीवाड़े की सीबीआई जांच की मांग को लेकर हाइकोर्ट में जनहित याचिका लगाई है तब से ही मेरे ऊपर याचिका वापस लेने हर तरह से दबाव बनाया जा रहा है।

मेरे ऊपर छेड़छाड़ के फर्जी आरोप लगावाकर फर्जी मामला दर्ज कराया गया जो बाद में पुलिस जांच में षड्यंत्र साबित हुआ जिसमें यूनिवर्सिटी संचालको के इशारे पर बीजेपी की एक नेत्री की भूमिका का भी स्पष्ट उल्लेख है। हम माननीय हाइकोर्ट को अगली सुनवाई में इस षड्यंत्र से अवगत कराएंगे और मांग करेंगे कि षड्यंत्र में शामिल भाजपा नेत्री और यूनिवर्सिटी संचालको के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्यवाही करें।”””

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *