भाजपा महिला मोर्चा ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

रायगढ़  : भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा रायगढ़ की महिला कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा।

साथ ही साथ  छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश सरकार में लगातार बढ़ते दुष्कर्म, शराबखोरी, हत्या, लूट-पाट, अपहरण, रेडी-टू-ईट का निजीकरण प्रधानमंत्री आवास योजना में अनियमितता, मानव तस्करी आदि जैसे गंभीर अपराध बढ़ते ही चले जा रहे हैं. जिसके विरोध में हम सबने राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौपें है।ताकि प्रदेश सरकार लगातार बढ़ते अपराध पर गंभीर विचार करें। सरकार कोई द्वारा ठोस कदम उठाये।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *