युवती को आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने वाला आरोपित गिरफ्तार

कोंड़ागांव। जिले के केशकाल थाना क्षेत्र अंर्तगत एक युवती ने प्रेमी के द्वारा संबंध नहीं रखने की बात को लेकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतिका के बड़ी बहन को पता चलने पर गले में लगे चुन्नी काटकर मृतिका को नीचे उतारा और इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र केशकाल में भर्ती कराया गया, जहा इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गयी। पीड़िता की रिपोर्ट पर केशकाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मर्ग जांच में पाया कि आरोपित नितेश विश्वास के द्वारा मृतिका को संबंध तोड़ने, शादी नहीं करने की बात से मृतिका द्वारा फांसी लगाये जाना पाये जाने से थाना केशकाल में आरोपित के विरुद्ध अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया। घटना दिनांक से आरोपित नितेश विश्वास फरार चल रहा था। मुखबिर के सूचना के आधार पर आरोपित नितेश विश्वास को घेराबंदी कर पकड़ा गया तथा उसे हिरासत में लेकर पुछताछ बाद आरोपित नितेश विश्वास पिता निखिल विश्वास, उम्र 21 वर्ष, जाति नमोशुद्रो, निवासी डिपोचैक, बोरगांव को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायालय केशकाल में पेश कर न्यायालय के आदेश पर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की बड़ी बहन ने अपने घर वालों को फोन कर जानकारी दी कि कुछ दिनो से उसकी छोटी बहन मोबाइल फोन से बहुत बात कर रही है। पीड़ित के द्वारा केशकाल आकर छोटी बहन से पूछताछ करने पर मोहल्ले के नितेश विश्वास से बात करना एवं प्रेम संबंध होना स्वीकार की थी। मकान मालिक ने भी पीडित को उसकी छोटी बहन एवं नितेश विश्वास के प्रेम संबंध में होने की जानकारी दी। तब पीड़ित केशकाल के घर में नितेश एवं उसके पिता निखिल विश्वास को घर में बुलाया था और अपनी बहन एवं नितेश को समझाया था, तभी नितेश अत्यधिक गुस्से में आकर अपने मोबाइल को पटककर मृतिका से संबंध तोड़ने एवं शादी नहीं करने की बात कहा, जिससे मृतिका निराश एवं हताश होकर बाथरूम में जाकर चुन्नी से फांसी लगा ली।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *