रायपुर : भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी है. इसे लेकर कैबिनेट मंत्री रविंद्र चौबे ने बताया कि मंगलवार को चुनाव समिति की बैठक है. बैठक में प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मौजूद रहेंगे. उन्होंने कहा कि कल प्रत्याशी के नाम पर अंतिम मुहर लग जाएगी और फाइल हाई कमान को भेज दी जाएगी.
2022-11-07












