Aaj Ka Rashifal, 08 नवंबर 2022 :चंद्र ग्रहण से बदल जाएगी इन राशि के जातकों की किस्मत, देखें आज का पूरा राशिफल

नवंबर 2022 : सुजीत जी महाराज- सूर्य आज तुला राशि में ,मङ्गल मिथुन में व भरणी नक्षत्र है तथा चन्द्रमा मेष राशि में रहेंगे। गुरु मीन में गोचर कर रहे हैं।शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं।आज मेष,कर्क व तुला राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। कन्या व तुला राशि के छात्र जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। तुला व मीन राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। वृष व मकर राशि के युवा प्यार में इमोशन के अतिप्रभाव से बचेंगे। किसी निर्जन स्थान पर पीपल का पेड़ लगाएं। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

यहां देखें 08 नवंबर 2022 का पूरा राशिफल

1. मेष- आज चन्द्रमा का इस राशि में व सूर्य का इस राशि से सप्तम गोचर जाँब में कोई नवीन कार्य दे सकता है। पॉलिटिक्स फील्ड के जातक लाभान्वित होंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।तिल का दान करें। दाम्पत्य जीवन सुंदर रहेगा।
2. वृष- आज का दिन मङ्गल इसी राशि से द्वितीय,सूर्य खष्ठम व चन्द्रमा द्वादश है।धार्मिक कार्यों के लिए विशेष सफलता का समय है। धन का आगमन हो सकता है।शुक्र व चन्द्रमा गोचर के कारण व्यवसाय में परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे। सफेद व आसमानी रंग शुभ है। इस राशि से द्वितीय मङ्गल व शुक्र गोचर प्रेम में सफलता दे सकता है।
3. मिथुन- मङ्गल इसी राशि में व चन्द्रमा एकादश भाव में है।सूर्य का इस राशि से पँचम रहना शिक्षा में प्रगति का सूचक है। कर्म स्थान पर गुरु होने के कारण छात्रों के लिए सफलता आसान है। नए बिज़नेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। सफेद व हरा रंग शुभ है।उड़द का दान करें।दाम्पत्य जीवन मे थोड़ी डिस्टरबेंस रहेगी।
4. कर्क- इस राशि का स्वामी चन्द्रमा का दशम गोचर कर्म में विकास व विस्तार देगा। छात्र लाभान्वित होंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा।मूंग का दान करें।मङ्गल एकादश रियल स्टेट फील्ड में लाभ देंगे।प्यार में असत्य वाणी से बचें।किसी निर्जन स्थान पर पीपल का पेड़ लगाएं।
5. सिंह- आज सूर्य का तृतीय व चन्द्रमा का कर्म स्थान में गोचर जाँब के लिए मंगलमय है।बिजनेसमें नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। लाल व नारंगी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। राजनीति में सफलता मिलेगी।मूंग व गुड़ का दान करें।माता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।दाम्पत्य जीवन में तनाव संभावित है।
6. कन्या- सुर्य द्वितीय तथा चन्द्रमा इसी राशि से अष्टम में है।आर्थिक सुख से प्रसन्नता होगी। जाँब में चन्द्रमा व गुरु आज कोई नया उत्तरदायित्व दिला सकता है। व्यवसाय में लाभ सम्भव है।हरा व आसमानी रंग शुभ है।धार्मिक पुस्तकों का दान करें।आर्थिक स्थिति को बेहतर करने के लिए श्री विष्णु मंदिर जाएं व उनकी चार परिक्रमा करें।
7. तुला- मङ्गल का नवम व चन्द्रमा का सप्तम में गोचर करना दाम्पत्य जीवन के लिए बेहतर है। गुरु खष्ठम गोचर कर रहे हैं।व्यवसाय में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य में लाभ के लिए हनुमानबहुक का पाठ करें।आज कन्या व मकर राशि के उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। लाल व नारंगी रंग शुभ है।उड़द का दान करें।
8. वृश्चिक- आज सूर्य का द्वादश गोचर धार्मिक कार्यों में उन्नयन देगा। तुला व मकर के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं।पीला व हरा रंग शुभ है। गुड़ का दान करें।मङ्गल अष्टम लव लाइफ या विवाहित लोगों के दाम्पत्य जीवन में कटुता ला सकता है।गाय को गुड़ खिलाएं।
9. धनु- मंगल सप्तम लव लाइफ खराब करता है।आज सूर्य एकादश स्थान व शनि का इसी राशि से द्वितीय रहकर अनुकूल रहना शुभ व मंगलमय है। गुरु चतुर्थ होकर उच्चाधिकारियों की तरफ से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति कराएगा। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं।हरा व आसमानी रंग शुभ है।क्रोध को मत आने दें।
10. मकर- मङ्गल खष्ठम व्यवसाय में प्रगति देगा।राशि स्वामी शनि इस राशि में व सूर्य तुला तथा चन्द्रमा मेष में हैं। व्यवसाय को लेकर कोई बड़ा कार्य या पद परिवर्तन हो सकता है।मकर व तुला राशि के मित्रों से लाभ मिलेगा। बैगनी व हरा रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं।राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।शुक्र लव लाइफ को सुंदर बनाएंगे।
11. कुंभ- आज का दिन जाँब में प्रोग्रेस का है।इस राशि से द्वादश शनि,तुला राशि के सूर्य व मेष के चन्द्रमा जाँब सम्बन्धित कोई नवीन कार्य प्रारंभ करवा सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें ।हरा व नारंगी रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।बुध रुका धन दिलवा सकता है।
12. मीन- आज मङ्गल चतुर्थ व चन्द्रमा द्वितीय शुभ है।जांब में अष्टम सूर्य , द्वादश चन्द्रमा व इस राशि में गुरु व्यवसाय व जाँब में बड़ी सफलता दे सकते हैं। मधुर वाणी बोलें।पीला व सफेद रंग शुभ है।श्री सूक्त का पाठ करें व अन्न का दान करें।दाम्पत्य जीवन में प्यार व माधुर्यता बनी रहेगी।
Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *