BREAKING : तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलटी, 20 लोग घायल

जम्मू-कश्मीर। कुपवाड़ा जिले में मंगलवार सुबह एक बस हादसे का शिकार हो गई। हादसे में लगभग 20 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है और घायलों की शिनाख्त करने में जुटी है।

जानकारी के अनुसार, कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा के वातायिन इलाके में आज एक बस दुर्घटना का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि बस तेज रफ्तार में थी और अनियंत्रित होने की वजह से अचानक पलट गई और देखते ही देखते चीख-पुकार मच गई। अब तक इस हादसे में एक भी मौत की खबर नहीं है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *