CG ACCIDENT : पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, 2 बैंक कर्मियों की मौत, दो घायल

जशपुर। दुलदुला थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में दो बैंक कर्मियों की मौत हो गई है। तेज रफ्तार कार के अनियंत्रित हो कर सड़क किनारे पेड़ से टकरा जाने के बाद यह हादसा हुआ।

पूरी घटना दुलदुला थाना क्षेत्र के चराइडाड गांब की है। जहां एक निजी चार पहिया वाहन से कुनकुरी स्टेट बैंक के कर्मचारी छुट्टी मनाने के लिए निकले थे। देर रात चारों वापस घर की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान चराई डांड़ के पास चारपहिया वाहन चालक के काबू से बाहर होकर सड़क किनारे स्थित एक बड़े से पेड़ से टकरा गई।

हादसे में एसबीआई कुनकुरी के ब्रांच मैनेजर अनुरंजन मिंज और कैशियर सुमित कुमार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वाहन में सवार दो अन्य को भी गम्भीर चोटें आई है। उन्हें इलाज के लिए कुनकुरी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *