महिला ने अपने ही पति के खिलाफ करवाई FIR…जाने क्या है मामला

 रायपुर : रायपुर में एक महिला ने अपने ही पति के खिलाफ थाने जाकर FIR करवाई है। इन्हें इनके पति ने ही ठगा है। ठगी भी तो कोई 2-4 लाख की नहीं बल्कि पूरे 1 करोड़ 22 लाख रुपयों की हुई है। महिला ने पुलिस से गुजारिश की है कि जल्द से जल्द उसके पति को गिरफ्तार किया जाए।

ये मामला रायपुर के अवंति विहार इलाके का है। यहां एक कारोबारी परिवार में अंबिकापुर की रहने वाली युवती की 2007 में शादी हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही पति-पत्नी में मन मुटाव रहने लगा। कई बार झगड़े हुए। पत्नी इन विवादों से तंग आकर अक्सर मायके चली जाया करती थी, पति मनाकर उसे ले आया करता था मगर फिर विवाद बढ़ता गया। अब दोनो का विवाद रायपुर के कुटुम्ब न्यायालय में है। महिला ने तलाक की अर्जी दे दी है। मगर इस बीच नया कांड हो गया

महिला ने बताया कि उसके तीन बच्चे हैं। ये बच्चे पति के पास अब रायपुर में ही रहते हैं और महिला अपने मायके वालों के साथ अंबिकापुर में। शुरुआत में बैंक खाते खुलवाए थे। पति ने अपना ही मोबाइल नंबर महिला के खातों में रजिस्टर करवा रखा था। महिला की जानकारी के बगैर पिछले एक साल में पति ने खाते से 1 करोड़ 22 लाख रुपए निकाल लिए।

महिला ने बताया कि जब-जब मेरे पति ने मेरे खाते से पैसे निकाले उसकी जानकारी या ओटीपी का SMS उनके ही फोन में जाता था। ये रकम मैंने शादी के बाद से ही मायके से मिले कैश, गिफ्ट, जेवर वगैरह सब मिलाकर खाते में जमा कर दी थी। महिला ट्यूशन पढ़ाने का काम करती थी, उसकी कमाई भी बीते इन सालों में खातों में जमा करती रही। अब जब झगड़े के बाद वो अलग रहने लगी तो अकाउंट्स की डीटेल्स हासिल करने पर पति की करतूत उजागर हुई। महिला ने अब अपने खाते को लॉक करवाया है और पति पर केस दर्ज करवा दिया है। तेलीबांधा की पुलिस इस मामले में आरोपी का पता लगा रही है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *