बूढ़ातालाब में जलसमाधी लेने महिलाओं ने लगाई छलांग, इन मांगो को लेकर कर रही थी प्रदर्शन

रायपुर। अनुकंपा नियुक्ति की मांग को लेकर रायपुर में पिछले करीब 1 महीने से धरना दे रही विधवा महिलाओं ने बूढ़ा तालाब में छलांग लगा दी। महिलाएं कहने लगीं कि अब जीकर कोई फायदा नहीं। पानी में जल समाधी ले लेंगीं। ऐसा करने से पुलिस ने इन्हें रोका। काफी देर तक बूढ़ातालाब के किनारे विरोध और बवाल होता रहा।

धरना स्थल पर धरना दे रहीं महिलाएं अनुकम्पा नियुक्ति की मांग कर रही हैं। ये वो महिलाएं हैं जिनके पति पंचायत स्तर के स्कूलों में पढ़ा रहे थे। किसी की हादसे में मौत हो गई तो किसी को बीमारी ने छीन लिया। अब इन महिलाओं का कहना है कि पति की जगह सरकारी नौकरी दी जाए। मंगलवार को इसी वजह से तंग आकर महिलाओं ने जल समाधी लेने का प्रयास किया। पुलिस ने जैसे-तैसे इन्हें समझाकर वापस धरना स्थल भेजा। महिलाओं ने कहा कि आने वाले दिनों में इनकी मांग पूरी नहीं होती तो और बड़ा आंदोलन करने पर मजबूर हो जाएंगी। फिलहाल महिलाओं ने धरना स्थल पर ही डटे रहने का फैसला किया है।

क्वालिफिकेशन के नियम का पंगा
दिवंगत शिक्षकों की पत्नियां 12वीं पास हैं, किसी ने बीएड भी किया है। अब इन्हें टीचर एजिबिलिटी टेस्ट, D.ED के बिना अनुकम्पा नियुक्ति न दिए जाने का नियम बताया जा रहा है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *