युवती को बीच सड़क मारी गोली, मुस्लिम युवक से शादी के बाद परिवार वाले कर रहे थे परेशान

राजस्थान। जयपुर में बाइक सवार दो युवकों ने एक युवती को गोली मार दी। गोली लगने से घायल युवती सड़क पर ही बेहोश होकर गिर गई। लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। ट्रोमा सेंटर में युवती का इलाज किया जा रहा है। घटना मुरलीपुरा थाना इलाके की है।

जानकारी के अनुसार, युवती अंजली रोड नंबर 5 पर स्थित आयुर्वेदिक शॉप पर काफी समय से नौकरी कर रही थी। रोड नंबर 5 पर ही उसे गोली मारी गई। विद्याधर नगर की रहने वाली अंजलि ने कुछ समय पहले ही इंटरकास्ट शादी की थी। अंजली के पति अब्दुल लतीफ ने बताया कि उसके परिवार के लोग काफी समय से परेशान कर रहे थे। उसके रिश्तेदार रियाज खान ने पीठ पर गोली मारी है। अंजलि ने भी रियाज की आवाज सुनी। उसे पहचाना था।शादी के बाद से ही उसे जान को लेकर डर था। कोर्ट में भी सुरक्षा को लेकर मांग की थी। संदिग्धों की तलाश के लिए विशेष टीमों का गठन कर लिया गया है। पुलिस आसपास लगे हुए सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।

 

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *