सक्ती : छत्तीसगढ़ के सक्ती में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाले फरार आरोपी कोको पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कई सालों तक दुष्कर्म करने के बाद जब युवती ने जब जुड़वा बच्चों को जन्म दिया तो प्रेमी ने उससे शादी करने से न सिर्फ इंकार किया बल्कि खुद फरार हो गया। यह मामला हसौद थाना क्षेत्र के ग्राम कैथा की बताई जा रही है। बहरहाल पुलिस की टीम ने रेपिस्ट आरोपी को चिरमिरी से धर दबोचा है।आरोपी का नाम उत्तरा कश्यप है, जो कैथा निवासी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया था। लेकिन हसौद पुलिस आरोपी को लंबे समय तक नहीं पकड़ पा रही थी। मामला महिला एवं बच्चों से सम्बंधित होने के कारण इसे से देखते हुए पुलिस अधीक्षक एम आर आहिरे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गायत्री सिंह के निर्देशन में ललित चंद्रा उपनिरीक्षक सक्ती के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी, खबर मिलते ही पुलिस की टीम चिरमिरी पहुंची जहाँ आरोपी छुपा हुआ था। आखिर में टीम को दो दिन बाद आरोपी को पकड़ने में सफलता मिली। आरोपी उत्तरा कश्यप को आज न्यायालय में पेश किया गया जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है।











