नदी में डूबे SBI कैशियर का शव हादसे के दो दिन बाद बरामद, 52 घंटे चला सर्च ऑपरेशन

 

सुकमा। जिले के कोंटा में शबरी नदी में नहाने के दौरान डूबे SBI कैशियर का शव घटना के दो दिन बाद बरामद कर लिया गया है। लगभग 52 घंटों के सर्च ऑपरेशन के बाद बुधवार को कोंटा से दस किलोमीटर दूर आंध्रप्रदेश के चिंतुरु के पास मछुआरों ने शव को देख पुलिस को जानकारी दी।

इसके बाद रेस्क्यू टीम ने बैंक कैशियर के शव को नदी से निकाला। तिरुपति राव कोंटा के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में कैशियर थे। वे 21 नवंबर यानी कार्तिक मास के आखिरी सोमवार को शबरी नदी में नहाने गए थे। तब से पुलिस-प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, जो पिछले 52 घंटों से चल रहा था। रेस्क्यू ऑपरेशन में SDRF और NDRF की टीम को भी लगाया गया था।आंध्र प्रदेश से भी गोताखोरों की टीम को बुलाकर सर्चिंग कराई जा रही थी, लेकिन सफलता नहीं मिल पा रही थी। शव बहकर चिंतुरु पुलिया के पार चला गया था, लेकिन आंध्र प्रदेश के मछुआरों के जानकारी देने पर रेस्क्यू टीम को शव के दूर निकल जाने का पता चला। फिलहाल शव को निकाल लिया गया है और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

 

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *