पटरी पर मिला युवक का क्षत विक्षत शव, हाथ में बने टैटू में लिखा है- I LOVE U रिक्कू

जांजगीर। जिले में एक युवक की लाश पटरी पर क्षत-विक्षत हालत में दो टुकड़ों में मिली है। युवक की शिनाख्ती नहीं हो पाई है। मामला अकलतरा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह ग्राम लटिया से होकर गुजरी रेल लाइन लटिया केबिन के पास एक युवक का शव मिला। वहां काम करने वाले कर्मचारियों ने उसका शव देखा था। जिसके बाद स्टेशन मास्टर को इस बात की सूचना दी गई। तब उसने रेलवे पुलिस और अकलतरा पुलिस को सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को देखा।

पुलिस की टीम जब मौके पर पहुंची। तब शव के 2 टुकड़े मिले। हाथ में टैटू बना हुआ था। उसमें लिखा था I LOVE U रिक्कू, दूसरे हाथ में लिखा था मॉम-डैड। इस पर पुलिस ने आस-पास उसके बारे में जानकारी जुटाई। मगर उसका कुछ पता नहीं चल सका है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *