शख्स ने श्मशान में मनाया BIRTHDAY, 100 से ज्यादा लोग हुए शामिल

महाराष्ट्र। ठाणे जिले के कल्याण कस्बे में एक व्यक्ति ने समाज में फैले अंधविश्वास के खिलाफ संदेश देने के लिए श्मशान घाट में अपना जन्मदिन मनाया। इसके लिए उन्होंने महाणे श्मशान घाट में एक जश्न का आयोजन किया, जिसमें मेहमानों को बिरयानी और केक परोसा गया।

जानकारी के मुताबिक, मामला ठाणे के कल्याण शहर का है। यहां रहने वाले 54 वर्षीय गौतम रतन मोरे ने अपने जन्मदिन पर इस तरह का अजीबोगरीब आयोजन किया। मोरे ने बताया कि उनके जन्मदिन पर 40 से अधिक महिलाओं व बच्चों समेत करीब 100 लोग शामिल हुए थे।मोरे ने बताया कि उन्हें इस तरह के आयोजन की प्रेरणा सामाजिक कार्यकर्ता सिंधुताई सपकाल व नरेंद्र दाभोलकर से मिली। दोनों ने काला जादू और अंधविश्वास के खिलाफ अभियान चलाया है। मोरे ने कहा, वह भी लोगों को संदेश देना चाहते थे कि श्मशाम घाटों व ऐसी जगहों पर भूत-प्रेत मौजूद नहीं होते हैं। उन्होंने यह पार्टी मोहने श्मशाम घाट पर 19 नवंबर को पार्टी का आयोजन किया था।

 

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *