छात्राओं के बाथरूम में कैमरा लगाने के आरोप में एक युवक गिरफ्तार, मोबाइल में मिले 1200 से ज्यादा वीडियो

कर्नाटक। एक निजी कॉलेज के छात्र को छात्राओं के अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में हिरासत में लिया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी छात्र कॉलेज के वॉशरूम में हिडन कैमरे की मदद से उनके अश्लील वीडियो बनाता था। उसके मोबाइल से 1200 से अधिक अश्लील वीडियो और फोटोज मिले हैं।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान शुभम एम आजाद के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, शुभम पर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रहते हुए उसकी अश्लील तस्वीरें क्लिक करने का भी आरोप है। हाल ही में वॉशरूम में हिडन कैमरा लगाते हुए पकड़े जाने के बाद शुभम वहां से भाग गया था।पुलिस का कहना है कि होसाकेरेहल्ली के पास एक कॉलेज में हुई घटना के मुताबिक, आरोपी छात्र पहले भी ऐसा करते हुए पकड़ा जा चुका है। तब लिखित माफी मांगने के बाद उसे छोड़ा गया था। कॉलेज के एक प्रोफेसर की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को आरोपी छात्र के मोबाइल से 1200 से अधिक वीडियो व तस्वीरें मिली हैं। पुलिस उसके मोबाइल की जांच कर रही है।

 

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *