नक्सलियों की साजिश नाकाम: जवानों ने IED बनाने का सामान, लोहे के छर्रे और विस्फोटक किया बरामद

खैरागढ़। खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने जंगल में IED बनाने का सामान, विस्फोटक और लोहे के छर्रे से भरा डंप गाड़ कर रखा था। जिसे सर्चिंग पर निकले जवानों ने बरामद कर लिया है।

आईटीबीपी, डीआरजी की संयुक्त टीम गुरुवार को सिविक एक्शन कार्यक्रम के लिए निकली हुई थी। जवान खम्हारडीह और कौहाबहरा के बीच जंगल में पहुंचे थे। तभी उनकी नजर जमीन पर गड़े एक डंप पर पड़ी थी। इसके बाद बीडीएस टीम को मौके पर बुलाया गया। फिर बीडीएस की टीम ने उस डंप को बड़ी ही सावधानी से निकाला। जिसमें IED बनाने का सामान, लोहे का छर्रा, विस्फोटक, वायर, स्विच बटन, एम सिल और नक्सल साहित्य भर रखा था।कहा जा रहा है कि नक्सली किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। इस वजह से उन्होंने बड़ी मात्रा में यहां सामान डंप किया था। मगर जवानों ने नक्सलियों की साजिश नाकाम हो गई है।

 

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *