भारत जोड़ो यात्रा में लगे ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे? CM शिवराज बोले- क्या फिर भारत तोड़ने का इरादा है? …दिये जांच के आदेश

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ जहां एक ओर सुर्खियां में है तो वही तरह-तरह के आरोप भी लग रहे हैं। वहीं शुक्रवार को भारत जोड़ो यात्रा पर निशाना साधते हुए बीजेपी ने कहां की यात्रा के दौरान पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए थे। इसके बाद से फिर से सियासत तेज हो गई है।

बीजेपी पार्टी के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने दावा करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश के खरगोन में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे थे। अमित मालवीय ने कथित वीडियो को ट्वीट करते हुए कहा कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल होने के लिए अभिनेत्री रिचा चड्डा की पब्लिक एप्लीकेशन के बाद खरगोन में ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाए गए थे।

वहीं बीजेपी के इस दावे पर कांग्रेस में पलटवार करते हुए कानूनी कार्रवाई करने की बात कही। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश इन आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारत जो यात्रा को बदनाम करने के लिए इसकी एक वीडियो से छेड़छाड़ कर इसे शेयर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की अत्यधिक सफल ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को बदनाम करने की बीजेपी भरमा कोशिश कर रही है। हम इसे लेकर तुरंत आवश्यक कानूनी कदम उठाने जा रहे हैं। हम इस तरह के हथकंडे से निपटने के लिए तैयार हैं, इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

भारत जो यात्रा के दौरान कथित तौर पर लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे के बाद देशभर में सियासत गरमाई हुई है। वही मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर लिखा है कि भारत जोड़ो यात्रा में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाना, यह भारत जोड़ना है या भारत को तोड़ने वालों को साथ जोड़ना है। पहले भी भारत तोड़ा है, क्या फिर भारत तोड़ने का इरादा है?
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वाले किसी भी कीमत पर बचेंगे नहीं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इस घटना को लेकर जांच के आदेश दे दिए हैं।

बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से शुरू हुई है जो कश्मीर में जाकर खत्म होगी।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *