BREAKING : रेलवे स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज का एक हिस्सा ढहा, 60 फीट ऊंचाई से पटरी पर गिरे लोग, कई घायल

महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के चंद्रपुर में फुट ओवरब्रिज का हिस्सा ढहाने से एक बड़ा हादसा हो गया है। वहीं हादसे में कई लोगों के घायल होने की खबर है। यह हादसा बल्लारशाह रेलवे स्टेशन पर हुआ है। ब्रिज की ऊंचाई करीब 60 फिट बताई जा रही है। जब ओवरब्रिज का एक हिस्सा ढहा तो इस हादसे में कई लोग 60 फीट ऊंचाई से नीचे पटरी पर गिरे हैं।

इस हादसे में करीब 20 यात्रियों के घायल होने की खबर है। जिनमें से 8 की हालत नाजुक बताई जा रही है। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है।

बता दें कि काजीपेट पुणे एक्सप्रेस पकड़ने के लिए कई यात्री 1 नंबर प्लेटफार्म से 4 नंबर प्लेटफार्म पर जा रहे थे। तभी अचानक इस पुल का एक हिस्सा ढह गया। घायल यात्रियों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *