बलरामपुर : पुलिस की लाख कोशिश के बावजदू आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। एक के बाद एक घटनाएं सामने आ रही हैं। बलरामपुर जिले में नाबालिग से रेप का मामला सामने आया है। 3 आरोपियों ने नाबालिग लड़की का अपहरण कर रेप किया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं 2 आरोपी अभी भी फरार हैं। कुल 3 आरोपियों ने अपहरण की वारदात को अंजाम दिया है। शंकरगढ़ पुलिस ने मामले में कार्रवाई की है।
दूसरी ओर अंबिकापुर में 6 साल के बच्चे का अपहरण कर हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पिता के चचेरे भाई ने हत्या कर खेत में लाश दफनाया था। पुलिस ने अवैध संबंध के कारण बच्चे की हत्या करने की आशंका जताई है।











