साइकलिस्ट की BMW ने ली जान, इस वजह से हुआ हादसा, मालिक गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली के महिपालपुर इलाके में एक साइकिल सवार को कुचलने वाली बीएमडब्ल्यू कार के चालक को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हादसे में साइकिलिस्ट शुभेंदु चटर्जी की मौत हो गई थी।

आरोपी की पहचान शहर के पंजाबी बाग निवासी सुनील (40) के रूप में हुई है। पुलिस की जांच से पता चला कि कार पुरानी थी, जिसके शीशे पर दिल्ली छावनी बोर्ड का स्टीकर और वीआईपी प्लेट लगी थी। हालांकि, सुनील ने आरोपों से इनकार किया और दुर्घटना के दौरान अपनी उपस्थिति से इनकार किया।

बता दें महिपालपुर में रविवार को एक बीएमडब्ल्यू कार की चपेट में आने से शुभेंदु चटर्जी की मौत हो गयी थी। शुभेंदु समूह के साथ साइकिल चलाता था, लेकिन जब घटना हुई तो वह अकेले साइकिल चला रहा था। जब यह हादसा हुआ उस दौरान भी सुबेंदु धौलाकुआं तक ही जा रहे थे। पुलिस ने इस मामले फिलहाल उस कार को भी जब्त कर लिया है जिससे यह हादसा हुआ है। साथ ही घटना को लेकर हादसे की जगह के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है।

मामले की जांच कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने मीडिया को बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि हादसे की वजह BMW कार के टायर का फटना है। टायर फटने की वजह से चालक कार पर नियंत्रण नहीं रख सका और उसने सामने चल रहे साइकिल सवार को पीछे से टक्कर मार दी। घटना के बाद कार चालक घायल शख्स को पास के अस्पताल तक लेकर गया जहां बाद में डॉक्टरों की टीम ने साइकिल सवार सुबेंदु को मृत घोषित कर दिया।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *