AK 47 और राइफल छीनकर फरार हुए हमलावर, पुलिस टीम पर भीड़ का हमला

बिहार। समस्तीपुर में वैशाली पुलिस की टीम पर लोगों ने हमला कर दिया। एक व्यक्ति पुलिसकर्मी का AK-47 और राइफल छीनकर मौके से फरार हो गया। इस घटना में पुलिस के कई जवान घायल हो गए है। पुलिस ने हमले में शामिल लोगों की तलाश शुरू कर दी है। यह घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सोनवर्षा चौक की है।

जानकारी के अनसुार, वैशाली पुलिस की टीम सादे लिबास में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सोनबरसा चौक पर खड़ी थी। पुलिस टीम किसी अपराधी की तलाश करने पहुंची थी। इलाके के लोग उनकी गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थे। लोगों ने पुलिस को अपराधी समझ कर उस पर हमला कर दिया। भीड़ ने पहले पुलिस को बंधक बनाया फिर जमकर पिटाई कर दी। भीड़ की पिटाई के दौरान दो सिपाही घायल हो गये है। घायल सिपाही की पहचान मोहम्मद मंजूर आलम और प्रियांशु कुमार पुष्पम के रूप में की गयी है।

जब लोगों ने पुलिस टीम पर हमला किया तो कुछ शातिर हमलावर एक पुलिसकर्मी का हथियार छीन कर फरार हो गया। एक व्यक्ति राइफल और एके-47 लेकर फरार हो गयी। पुलिस का हथियार छीने जाने की सूचना पर मुफस्सिल और नगर थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची, इसके बाद बंधक बने पुलिसकर्मियों को मुक्त कराया। वहीं जख्मी पुलिसकर्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। इस घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *