मुर्गा विवाद ने ली दोस्त की जान, छोटी सी बात को लेकर दोस्त ने किया चाकू से ताबड़तोड़ हमला

अंबिकापुर :  छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में हत्या का बड़ा ही अजीबो गरीब मामला सामने आया है। यहां ललितपुर के नोनियाटांगर में एक मुर्गे की वजह से एक दोस्त ने अपने दोस्त को मौत के घाट उतार दिया। दरअसल, दो दोस्तों के बीच मुर्गा खाने को लेकर विवाद हुआ था। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि एक दोस्त ने दूसरे दोस्त पर चाकू से हमला कर दिया। आनन-फानन में घायल युवक को अंबिकापुर रेफर किया गया। फिलहाल सीतापुर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *