ओपन गार्डन खुलने से बच्चों में खुशी, लेकिन अव्यवस्था का आलम

 बरमकेला। नगर पंचायत में ओपन गार्डन की शूरुवात लगभग साल भर पहले हुई थी, देखते ही देखते बच्चों एवं बुजुर्गों के लिए पसंदीदा जगह बन गया। बरमकेला नगर में स्थित ओपन गार्डन जिम जो सरिया रोड और झनकपुर रोड के किनारे बना हुआ है ओपन गार्डन में बरमकेला नगर के लोग ही नहीं बल्कि गांव के बच्चों एवं बुजुर्गों के द्वारा ओपन गार्डन में घूमने के लिए आ रहे हैं। बच्चों के द्वारा सुबह एवं शाम को भीड़ देखने को मिलती है।

ओपन गार्डन में जिम एवं बच्चों के झूले झूलने और खिलौने खेलने के लिए बनाए गए हैं। जिसमें बच्चे खेलते हैं। अगर व्यवस्था की बात करें, तो इस ओपन गार्डन में कुछ ऐसे अव्यवस्थित है जिन्हें नगर पंचायत के द्वारा व्यवस्थित नही किया गया है। जैसे कि जमीन के बीच-बीच में गड्ढा होने से बच्चे गिर जा रहे हैं। और छोटे-छोटे झाड़ी होने पर बच्चों को चलने में असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। विशेषकर पानी की व्यवस्था होना लाजमी है। खासकर बच्चे एवं नवयुवक की बात करें, तो सुबह शाम युवा लोग के द्वारा जिम किया जाता है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *