किशोर कुमार के बंगले में विराट कोहली शुरू करेंगे ये काम, डील फाइनल

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली( cricketer virat kohli) एक नया रेस्टोरेंट खोलने की तैयारी में हैं। इसके लिए उन्होंने दिवंगत एक्टर-सिंगर किशोर कुमार के मुंबई स्थित जुहू वाले बंगले को लीज पर लिया है।

किशोर कुमार का बंगला ‘गौर कुंज’ मुंबई के जुहू तारा रोड पर स्थित है। किशोर दा जब जिंदा थे तो वो इसी बंगले में रहा करते थे। बंगले के आसपास की हरियाली किशोर दा को काफी पसंद थी। यहां तक कि उन्होंने बंगले के आसपास के पेड़ों के दिलचस्प नाम भी रखे थे। बंगले में एक गैराज भी था, जिसमें वो अपनी विंटेज कार पार्क किया करते थे।

मौजूदा समय में विराट 30 से अधिक ब्रांड एंडोर्स कर रहे हैं।

दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में 61वें नंबर पर हैं। मौजूदा समय में विराट 30 से अधिक ब्रांड एंडोर्स कर रहे हैं। ब्रांड, IPL और मैच फीस मिलाकर विराट सालाना 200 करोड़ रुपए से ज्यादा कमाते हैं। विराट की नेटवर्थ 900 करोड़ से ज्यादा है।

करियर में करीब 110 म्यूजिक डायरेक्टर्स के साथ 2678 फिल्मों में गाने गाए थे

किशोर कुमार की बात करें तो वो फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने नाम हैं। उनका 35 साल पहले (13 अक्टूबर 1987) निधन हो गया था। उन्होंने अपने करियर में करीब 110 म्यूजिक डायरेक्टर्स के साथ 2678 फिल्मों में गाने गाए थे। किशोर दा ने करीब 88 फिल्मों में बतौर एक्टर भी काम किया था।

 

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *