रायपुर -बालकों में निवासरत तनु कुर्रे जो कि रायपुर के एक्सिस बैंक में कार्य कर रही थी उसे उसके ऑफिस से खाता खुलवाने के नाम पर रायपुर निवासी सचिन अग्रवाल लेकर जाता है और उसे उड़ीसा राज्य में गोली मारकर निर्ममता पूर्वक जला देता है। उसके पश्चात अपराधी द्वारा पुलिस को यह कहना कि तुम में दम है मुझे गिरफ्तार करके दिखाओ। यह अपराधी के बेखौफ होने का प्रमाण है। शांति एवं भाईचारे से रहने वाली छत्तीसगढ़ की धरती में इस प्रकार के अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है जो समाज में
महिलाओं के प्रति घटिया सोच रखते हैं उन्हें समाज में रहने का कोई अधिकार नहीं इसलिए शिवसेना कोरबा जिला इकाई द्वारा कैंडल मार्च के माध्यम से तनु कुर्रे को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शासन को अपना विरोध दर्ज कराई एवं यह मांग की, कि अपराधी को
फांसी की सजा दी जाए। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष रवि मैजरवार, कामगार सेना जिला अध्यक्ष रामकुमार साहू कोरबा विधानसभा अध्यक्ष रमेश श्रीवास बालको जोन अध्यक्ष शेर बहादुर छत्रिय उपाध्यक्ष दुर्गेश अहिरवार दर्री जोन अध्यक्ष राधे विश्वकर्मा, महिला सेना से सीता भारती, पूनम निषाद, गोपी साहू, वार्ड क्रमांक 48 अध्यक्ष प्रशांत निमजा सहित बड़ी संख्या में बच्चे एवं महिलाएं शामिल हुए।











